Social Media – Digital Literacy Module-3 Free

Social Media – Digital Literacy Module -3

आपको जागरूक करने में Social Media भी एक अहम रोल अदा करता है | ऐसी बहुत सी वेबसाइट है जिनका उपयोग करके आप लोगों से जुड़ सकते है | आज हम आपको Social Media के बारे में बताने जा रहे है | इसका विवरण नीचे विस्तार से दिया जा रहा है | Social Media हमारी पहुँच को बहुत आगे तक ले कर जाता है | Social Media के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दी गयी जानकारी को पूरा पढ़ें |

Social Media में निम्नलिखित चीजों को ध्यान में रखना चाहिए या यूँ कहें की निम्नलिखित के बारे में विस्तार से जानकारी होनी बहुत जरुरी है |

  • Email
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Skype and Zoom

Email:

Email को Electronic Mail भी कहा जाता है | जिसका उपयोग सन्देश को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किया जाता है | ये एक डिजिटल मध्यम है | जिसमें आप एक जगह बैठ कर अपना सन्देश दूसरी जगह भेज सकते है | इसके लिए आपको घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता है | जैसा की पहले के ज़माने में हुआ करता था जहाँ पर लोग कबूतर के द्वारा संदेशों का आदान प्रदान करते थे | जैसे जैसे समय बीतता चला गया लोग पोस्ट ऑफिस के द्वारा अपने विचारों का आदान प्रदान करने लगे |

जिसके लिए उनको पोस्ट ऑफिस के खुलने से लेकर बंद होने के समय के बीच में ही अपने पत्र को भेजना होता था | और पत्र को अपने गतव्य तक पहुँचने में भी काफी समय लग जाता था | अंत: इन्टरनेट के अविष्कार ने इस कार्य में तेजी ला दी | अब हम Social Media में उपयोग होने वाले Email के द्वारा अपने मेसेज को हजारों किल्लोमीटर दूर बैठे व्यक्ति के पास चंद सेकेंडों में भेज सकते है | इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस के खुलने के समय का इंतजार भी नहीं करना पड़ता है | और ईमेल को भेजने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते है | बस आपके फ़ोन या कंप्यूटर में इन्टरनेट कनेक्शन होना चाहिए |

Use of Email – Working Principle of Email:

Email का उपयोग वैसे ही होता है जैसे आप एक सामान्य पत्र को अपने किसी सगे-सम्बन्धित व्यक्ति को भेजते है | इसमें भी भेजे जाने वाले व्यक्ति का एड्रेस डालना होता है | सब्जेक्ट लिखना पड़ता है और बॉडी में आप अपने पत्र को टाइप करते है | और फिर सेंड बटन पर क्लिक करके उसको भेज दिया जाता है | मैसेज के भेजे जाने पर आपका मेल सर्वर आपकी मेल के साथ आपका एड्रेस चिपका देता है | एक ईमेल के साथ में टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और विडियो जैसे मल्टीमीडिया फाइल्स को भी जोड़ा जा सकता है |

Components of Email:

Email एक साधारण पत्र की तरह कार्य करता है | जैसे एक साधारण पत्र में हम प्राप्तकर्ता का एड्रेस लिखते है उसके बाद में पूरा पत्र लिखा Email आपको प्राप्तकर्ता का एड्रेस इंटर करने को कहता है |

Advantages of Email:

  • इसको तुरंत भेजा जा सकता है | इसके लिए आपको किसी पोस्ट ऑफिस के खुलने और छुट्टी वाले दिन की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है |
  • इसको दिन के किसी भी समय भेजा जा सकता है |
  • ये सस्ता पड़ता है |
  • इसके लिए प्राप्त करता की भौतिक उपस्तिथि जरुरी नहीं होती है |
  • इस से एक राज्य से दुसरे राज्य और एक देश से दुसरे देश में कुछ ही सेकंड्स में सन्देश पहुँच जाता है |

Facebook:

Facebook एक सोशल मीडिया वेबसाइट है जिसका उपयोग अपने विचारों को लोगों तक पहुँचाने के लिए करते है | किसी भी तरह की कोई शॉप, बिज़नस और न्यूज़ चैनल भी फेसबुक के द्वारा क्रमश: अपने उपभोगताओं और श्रोताओं से जुड़े रहते है और नई नई जानकारी को साँझा करते है |

Twitter:

फेसबुक की तरह ही Twitter भी एक सोशल मीडिया प्लातेफ़ोर्म है जिसका उपयोग जानकारी और विचारों के आदान प्रदान के लिए किया जाता है | Twitter पर फोटो, विडियो और टेक्स्ट को शेयर किया जा सकते है |

Instagram:

Instagram फेसबुक के द्वारा बनाया गया दूसरा सोशल मीडिया पोर्टल है जिस पर फोटो और विडियो को साँझा किया जाता है | Instagram पर स्टोरी और पोस्ट दो तरह से जानकारी को साँझा किया जा सकता है |

Skype:

 Skype (स्काइप) Microsoft Corporation के द्वारा डेवेलोप की गयी एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेर है जिसका उपयोग विडियो कालिंग के लिए किया जाता है | Skype का इस्तेमाल बड़ी बड़ी कंपनियों में मीटिंग करने और किसी जानकारी को साँझा करने के लिए किया जाता है |

Zoom:

Zoom (ज़ूम) एप्लीकेशन का इस्तेमाल भी विडियो कालिंग के लिए किया जाता है | ज़ूम भी स्काइप की तरह की कार्य करती है | ज़ूम एप का इस्तेमाल कोरोना के बाद से बढ़ गया है |

Course – Digital Literacy Module

Digital Literacy Course Module -1

Digital Literacy Course Module -2

Digital Literacy Course Module -3