Notepad Basic Computer Course

Computer Tutorials Live में आपका स्वागत है आज हम आपके लिए Basic Computer Course में Notepad के बारे में बताने जा रहे है | किसी भी Computer Institute या Computer Center में आपको करवाया जाने वाला Basic Computer Course में Notepad के बारे में जरुर पढाया जाता है |

Notepad – Basic Computer Course Notes in Hindi

Notepad एक विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेर पर चलने वाला एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेर है | जिसका उपयोग नोट्स लिखने, प्रोग्रामिंग करने और अन्य कार्यों में किया जाता है | नोटपैड को शब्द सम्पादक भी कहा जाता है | नोटपैड को माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन इए द्वारा बनाया गया था | Notepad का सबसे पहला संस्करण 1983 में आया था | नोटपैड को माइक्रोसॉफ्ट ने विंडो-1.0 में डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम (DOS) के साथ रिलीज़ किया था | लेकिन नोटपैड में DOS के साथ काम कर पाना आसान नहीं था | क्यूंकि DOS ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी स्क्रीन पर नहीं चलता था और साथ ही नोटपैड को एक्सेस करने के लिए DOS के इस्तेमाल किया जाता था |

अंत: Notepad को दोबारा 1985 में Window 1.0 के साथ रिलीज़ किया गया | इसके पुराने वर्जन को ही एडिट किया गया | Window 95, 98 और Window ME में इसके दुसरे लेटेस्ट वर्जन 3.1 के साथ रिलीज़ किया गया था | उस समय नोटपैड की फाइल का साइज़ सिर्फ 64 KB ही हुआ करता था | नोटपैड आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सॉफ्टवेर बन गया है | नोटपैड का इस्तेमाल कंप्यूटर की लगभग सभी भाषाओँ को लिखने के लिए होता है | नोटपैड में बनी फाइल का डिफ़ॉल्ट एक्सटेंशन .txt होता है | इसके अलावा भी हम फाइल को मनचाहा एक्सटेंशन दे सकते है |

Computer Tutorials Live आज आपके लिए लेकर आये है एक नया कोर्स | कंप्यूटर में उपयोग होने वाले एक सॉफ्टवेर जिसका नाम है Notepad, के बारे में बताने जा रहे है | किसी भी इंस्टिट्यूट और कंप्यूटर सेंटर में अगर आप कंप्यूटर सिख रहे है तब आपने नोटपैड का नाम तो जरुर सुना होगा | Notepad एक टेक्स्ट एडिटर है जिसका उपयोग नोट्स लिखने व् कोडिंग करने के लिए किया जाता है |

तो चलिए शुरू करते है नोटपैड के बारे में जानना |

How to Start Notepad application in Windows Operating System?
विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम में नोटपैड एप्लीकेशन को कैसे शुरू करें ?

नोटपैड एप्लीकेशन को शुरू करने के लिए नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करें: Window 2000, Window 2003, Window Vista, Window 7 में नोटपैड एप्लीकेशन सॉफ्टवेर को शुरू करने के चरण नीचे लिखे गये है |

  • सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करें | प्रोग्राम्स की एक लिस्ट आपके सामने आएगी |
  • अब All Programs ऑप्शन पर क्लिक करें |
  • अब माउस की सहायता से स्क्रॉल करते हुए नोटपैड एप्लीकेशन पर जाएँ और अपने माउस बटन से Left Click को प्रेस करें |
  • नोटपैड एप्लीकेशन प्रोग्राम शुरू हो जायेगा

Window 8, Window 10 और Window 11 में नोटपैड एप्लीकेशन को शुरू करने के चरण नीचे लिखे गये है :

  • विंडो स्टार्ट बटन पर क्लिक करें | प्रोग्राम्स का एक pallete ओपन होगा |
  • अब नोटपैड एप्लीकेशन को ओपन करने के लिए दिए गये सर्च बार में नोटपैड लिख कर सर्च करें या फिर बाएं हाथ की तरफ दर्शाए गये All Apps बटन पर क्लिक करें |
  • सभी एप दिखाए देने लगेंगे | माउस से स्क्रॉल करके नोटपैड पर जाएँ और क्लिक करें | आपका नोटपैड एप्लीकेशन प्रोग्राम शुरू हो जायेगा |

नोटपैड फाइल के शुरू होने के बाद आपको तीन मेनू दिखाई देंगे | जिनका उपयोग अलग अलग कार्य के लिए किया जाता है |

File, Edit, and View Menu

Q. Describe the file menu in Notepad with all its menus.
नोटपैड में फाइल मेन्यु और उसके सभी सब-मेन्यु का वर्णन करो |

नोटपैड में इस्तेमाल होने वाला फाइल मेन्यु, फाइल के मैनेजमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है | जिसमें नयी फाइल को लेना, पुरानी बनी किसी फाइल को ओपन करना, फाइल को सेव करना, पेज का सेटअप करना, प्रिंट करना और फाइल को बंद करना शामिल है |

आगे फाइल मेनू के बारे में डिटेल से जानकारी दी गयी है |

Q. How to take a new file in Notepad and Save it?
नोटपैड में नयी फाइल कैसे लें और सेव कैसे करें ?

सबसे पहले नोटपैड को ओपन करें | नोटपैड को ओपन करने के लिए ऊपर दिए गये स्टेप्स को फॉलो करें | नोटपैड के ओपन होने के बाद अपना टेक्स्ट टाइप करें | टेक्स्ट टाइप हो जाने के बाद आप अपनी फाइल को सेव कर सकते है | फाइल को सेव करने के लिए नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करें |

  • फाइल मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • अब Save बटन पर क्लिक करें या Save As बटन पर क्लिक करें | एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देगा |
  • Left Hand Side में दिए गये लोकेशन में से वो लोकेशन को चुनने जहाँ आप अपनी फाइल को सेव करना चाहते है | उसके बाद फाइल नाम बॉक्स में अपनी फाइल का नाम टाइप करें जो नाम आप अपनी फाइल का रखना चाहते है |
  • अब सेव बटन पर क्लिक करके अपनी फाइल को सेव कर सकते है | फाइल के सेव होने के बाद Save का Dialog Box चला जायेगा और आप अपने फाइल के कंटेंट पर वापस आ जायेंगे |
  • एक बार फाइल सेव हो जाने के बाद Save और Save As कमांड दोनों में काफी अंतर आ जाता है | अगर आप सेव की गयी फाइल में दोबारा कुछ भी लिखते है और फाइल मेन्यु में जाकर सेव कमांड को ही चुनते है तब आपकी वही फाइल अपडेट हो जाती है |
  • लेकिन एक बार सेव की गयी फाइल में फाइल मेन्यु में जाकर Save As करने से आपको एक Save As का एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देता है | जो आपको एक नई फाइल बनाने का ऑप्शन देता है | जिसमें पहले से लिखा गया टेक्स्ट भी आता है |
  • अगर आपकी फाइल पूरी हो गयी है और आप एक नई फाइल बनाना चाहते है तो फाइल मेन्यु में जाकर न्यू ऑप्शन को चुनने | एक नयी फाइल ओपन हो जाएगी |
  • Save All कमांड का इस्तेमाल खुली हुयी सभी टैब्स को एक साथ सेव करने के लिए किया जाता है |

Q. How to open and close a notepad file?
नोटपैड फाइल को ओपन और क्लोज कैसे करें ?

नोटपैड फाइल को ओपन करने और क्लोज करने के चरण नीचे बताये जा रहे है |

  • सबसे पहले नोटपैड एप्लीकेशन को ओपन करें | नोटपैड एप्लीकेशन को ओपन करने के चरण ऊपर बताये गये है |
  • अब फाइल मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी | अब लिस्ट में से ओपन कमांड को चुनने |
  • एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देगा | अब दायें हाथ की तरह दी गयी लोकेशन में से उस लोकेशन को चुनने जहाँ से फाइल को ओपन किया जाना है |
  • अब फाइल के नाम को चुनने और ओपन बटन पर क्लिक करें | फाइल ओपन हो जाएगी | नया टेक्स्ट टाइप करें |
  • फाइल मेन्यु पर जाएँ और सेव बटन पर क्लिक करके फाइल को सेव करें |
  • फाइल को बंद करने के लिए फाइल मेन्यु को चुनने और एग्जिट कमांड पर जाएँ और क्लिक करें | नोटपैड के ताजा संस्करण में दिए गये Close Tab, Close Window and Exit कमांड सभी एक ही तरह से कार्य करती है |

Q. How to set up a page in Notepad and print it on the printer?
नोटपैड में पेज सेटअप और प्रिंटर पर प्रिंट कैसे करें?

  • नोटपैड में पेज के सेटअप के लिए फाइल मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • लिस्ट में से पेज सेटअप ऑप्शन को चुनने | पेज सेटअप का एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देगा |
  • पेपर साइज़ में से पेपर का साइज़ सेलेक्ट करें | A3, A4, A5, Letter and etc.
  • ओरिएंटेशन में पोर्ट्रेट या लैंडस्केप किसी एक को सेलेक्ट करें |
  • मार्जिन में Left, Right, Top and Bottom मार्जिन को भरें |
  • हैडर और फूटर को इंटर करें और ओके बटन पर क्लिक करके पेज सेटअप को पूरा करें |

पेज सेटअप हो जाने के बाद अपना टेक्स्ट नोटपैड फाइल में टाइप करें | टेक्स्ट टाइप हो जाने के बाद नीचे दिए गये स्टेप्स का पालन करके अपनी नोटपैड फाइल को प्रिंटर पर प्रिंट करें |

  • फाइल मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • इस लिस्ट में से प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक करें | प्रिंटर के नाम को सेलेक्ट करें और प्रिंट बटन पर क्लिक कर दें |
  • फाइल प्रिंटर से प्रिंट हो जानी चाहिए |

फाइल मेन्यु के बाद अब एडिट मेन्यु के बारे में पढने जा रहे है | एडिट का मतलब होता है बदलाव करना | इस मेन्यु का उपयोग नोटपैड फाइल में लिखे गये टेक्स्ट को एडिट करने और उसमें किसी शब्द को ढूंढने और बदलने के लिए होता है | तो चलिए शुरू करते है एडिट मेन्यु के बारे में जानना |

Q. How to cut, Copy, and Paste text in a Notepad file?
नोटपैड फाइल में टेक्स्ट को कैसे कट,कॉपी और पेस्ट करें ?

नोटपैड फाइल में टेक्स्ट को कट, कॉपी और पेस्ट करने के लिए नीचे बताये गये चरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ें |

  • सबसे पहले नोटपैड फाइल को ओपन करें | जिसमें कट, कॉपी और पेस्ट कमांड का उपयोग करना है |
  • कट कमांड का उपयोग किसी शब्द या वाक्य को एक जगह से दूसरी जगह रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |
  • सबसे पहले उस शब्द या वाक्य को सेलेक्ट करें जिसको आप दूसरी जगह पर रखना चाहते है |
  • अब एडिट मेन्यु में जाएँ और कट कमांड / ऑप्शन को चुनने | सेलेक्ट किया गया टेक्स्ट वहां से गायब हो जायेगा और क्लिपबोर्ड में सेव हो जायेगा |
  • अब अपनी नोटपैड फाइल में वहां क्लिक करें जहाँ आप अपने कट किये गये टेक्स्ट को रखना चाहते है |
  • एडिट मेन्यु पर क्लिक करें और पेस्ट कमांड / ऑप्शन को सेलेक्ट करें | कट किया गया टेक्स्ट वहां आ जायेगा |

Copy Command / Option

कॉपी कमांड / ऑप्शन कट ऑप्शन से अलग है | इसमें टेक्स्ट एक जगह से दूसरी जगह नहीं जाता है अपितु उसकी एक प्रतिलिपि बन जाती है |

  • नोटपैड में फाइल को ओपन करें | अब माउस की सहायता से उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें जिसको आप कॉपी करना चाहते है |
  • एडिट मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • अब मेन्यु लिस्ट में से कॉपी कमांड को चुनने | चुना गया टेक्स्ट कॉपी हो जायेगा और क्लिपबोर्ड में चला जायेगा |
  • अब उस जगह क्लिक करें जहाँ आप कॉपी किये गये टेक्स्ट को रखना चाहते है |
  • अब एडिट मेन्यु में जाएँ और पेस्ट कमांड को चुनने | कॉपी किया गया टेक्स्ट वहां आ जायेगा |

Delete Option / Command

इस ऑप्शन का उपयोग लिखे गये लेख को मिटने के लिए होता है | सेलेक्ट किये गये टेक्स्ट को मिटने के लिए एडिट मेन्यु में जाएँ और डिलीट ऑप्शन को चुनने |

Q. How to use Find, Replace and Go To option in Notepad?
नोटपैड में फाइंड, रिप्लेस और गो-टू ऑप्शन का उपयोग कैसे करें?

अगर आप नोटपैड में काफी लम्बा लेख लिख चुके है और उसमें किसी शब्द की त्रुटी हो चुकी है | जिसको आप ठीक करना चाहते है तब Find और Replace कमांड का उपयोग किया जाता है | फाइंड, रिप्लेस और गो-टू ऑप्शन का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गये स्टेप्स को ध्यान पूर्वक पढ़ें |

  • सबसे पहले नोटपैड फाइल को ओपन करें |
  • अब एडिट मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • फाइंड ऑप्शन पर क्लिक करें | एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा | ढूंढे जाने वाला शब्द फाइंड बॉक्स में टाइप करें |
  • और फाइंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें | फाइंड कमांड एक-एक करके आपको शब्दों को दिखाती चली जाएगी | फाइंड प्रीवियस ऑप्शन पीछे वाला शब्द दिखाती है |

Replace Command / Option

रिप्लेस कमांड का उपयोग फाइंड किये गये शब्द को बदलने के लिए किया जाता है |

  • सबसे पहले नोटपैड फाइल को ओपन करें |
  • अब एडिट मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • रिप्लेस ऑप्शन पर क्लिक करें | रिप्लेस का एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देगा |
  • Find Box में वो शब्द लिखें जिसको ढूँढना है और Replace Box में वो शब्द लिखें जिसके साथ आप उस शब्द को बदलना चाहते है | अब रिप्लेस बटन पर क्लिक करके एक-एक शब्द को बदलें या Replace All बटन पर क्लिक करके सभी शब्दों को एक साथ बदलें |
  • डायलॉग बॉक्स को बंद कर दें |

Go To Command / Option:

गो टू ऑप्शन का उपयोग किसी विशेष लाइन पर जाने के लिए किया जाता है |

  • सबसे पहले नोटपैड फाइल को ओपन करें |
  • अब एडिट मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • अब Go To Option पर क्लिक करें |
  • एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देगा | Go To बॉक्स में लाइन नंबर भरें और Go To बटन पर क्लिक करें |
  • आपका कर्सर आपको उसी लाइन पर दिखाई देगा | इस प्रकार गोटू ऑप्शन का उपयोग किया जाता है |

Q. What is the use of the Select All, and Font Options in the Edit menu? How to insert data and time in a Notepad file?
नोटपैड में सेलेक्ट आल और फॉन्ट ऑप्शन का उपयोग है ? नोटपैड फाइल में डेट और टाइम कैसे इन्सर्ट करें ?

जैसा की आप सभी जानते है की कक्षा के सभी विद्यार्थियों की लिखावट अलग अलग होती है वैसे ही नोटपैड में फॉन्ट ऑप्शन के सहयोग से लिखावट को बदला जा सकता है | फॉन्ट को बदलने के लिए नीचे दिए गये स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें |

  • सबसे पहले नोटपैड फाइल को ओपन करें |
  • अब एडिट मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी | इस लिस्ट में से फॉन्ट ऑप्शन को चुनने | एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देगा |
  • अब वहां से फॉन्ट ऑप्शन में से किसी एक फॉन्ट को चुनने, फॉन्ट साइज़ बॉक्स में से फॉन्ट के साइज़ को चुनने और फॉन्ट स्टाइल में से फॉन्ट स्टाइल “Regular, Bold, Italic और Bold Italic” में से किसी एक को चुनने | अब Ok Button पर क्लिक करके डायलॉग बॉक्स को बंद करें | या Window 11 में है तो Back Arrow बटन को दबाकर फॉन्ट मेन्यु से बाहर आ जाएँ |
  • अब अपना टेक्स्ट टाइप करना शुरू करें | आपका टेक्स्ट अब चुनने गये फॉन्ट के हिसाब से लिखा जायेगा |

Select All Option / Command:

सेलेक्ट आल ऑप्शन का उपयोग लिखे गये पुरे पाठ्यक्रम को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है |

  • नोटपैड फाइल को ओपन करें जिसके पाठ्य क्रम को सेलेक्ट करना है |
  • अब एडिट मेन्यु में जाएँ और सेलेक्ट आल ऑप्शन का चुनाव करें |
  • लिखा गया पूरा टेक्स्ट (पाठ्य) नीले रंग में सिलेक्टेड दिखाई देगा | इस प्रकार पुरे टेक्स्ट को एक साथ सेलेक्ट किया जा सकता है |
  • सेलेक्ट आल ऑप्शन का उपयोग लिखे गये पूरे टेक्स्ट को एक साथ मिटने या कट, कॉपी करने के लिए किया जाता है |

Date & Time Option / Command:

डेट एंड टाइम कमांड का प्रयोग नोटपैड फाइल में वर्तमान दिन व् दिनांक को इन्सर्ट करने के लिए किया जाता है |

  • नोटपैड फाइल को ओपन करें |
  • एडिट मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • डेट एंड टाइम ऑप्शन पर क्लिक करें | कर्सर के स्थान पर वर्तमान दिन और दिनांक दिखाई देने लगेगा |

Undo Command / Option:

किसी भी एक स्टेप के बाद अगर आपको एक स्टेप या एक से ज्यादा स्टेप पीछे जाना हो तो उसके लिए अनडू कमांड का उपयोग होता है |

  • नोटपैड फाइल को ओपन करें |
  • अब अपना टेक्स्ट टाइप करना शुरू करें |
  • अगर कोई गलती हो जाये तो एडिट मेन्यु पर क्लिक करें | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • लिस्ट में से अनडू कमांड पर क्लिक करें | आप अपने नोटपैड फाइल में एक स्टेप पीछे चले जायेंगे | एक से ज्यादा बार पीछे जाने के लिए अनडू कमांड को दोहराएँ |

Q. What is View menu in Notepad? What is the uses of Zoom, Status Bar and Word Wrap in Notepad?
नोटपैड में व्यू मेन्यु क्या होता है? नोटपैड में ज़ूम, स्टेटस बार, और वर्ड व्रैप का क्या उपयोग है?

View का अर्थ है देखना | व्यू मेन्यु का उपयोग नोटपैड डॉक्यूमेंट को यूजर के हिसाब से सेट करना है | इसमें ज़ूम, स्टेटस बार, और वर्ड व्रैप जैसे कमांड आते है | इन कमांड्स के बारे में विस्तार से नीचे बताया गया है |

  • नोटपैड फाइल को ओपन करें |
  • व्यू मेन्यु पर जाएँ | ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • ज़ूम ऑप्शन पर क्लिक करें | सुब-मेन्यु ऑप्शन की एक लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी |
  • इस लिस्ट में से Zoom In option के उपयोग से टेक्स्ट बड़ा दिखाई देगा | Zoom Out Option से टेक्स्ट छोटा दिखाई देगा | और डिफ़ॉल्ट ऑप्शन से कंप्यूटर के द्वारा प्रदान किया गया साइज़ ही दिखाई देगा |

Status Bar Command / Option:

Status Bar Option का उपयोग नोटपैड फाइल में स्टेटस बार को दिखने और छिपाने के लिए किया जाता है | स्टेटस बार नोटपैड में लिखे गये टेक्स्ट की जानकारी दर्शाती है | जिसमें कितनी लाइन लिखी जा चुकी है और कर्सर की पोजीशन क्या है को बताती है |

  • व्यू मेन्यु पर जाएँ और स्टेटस बार ऑप्शन पर क्लिक करें | अगर स्टेटस बार दिखाई दे रही थी तो अब वो छिप जाएगी | अन्यथा दिखाई देने लगेगी |

Word Wrap Command / Option

Word Wrap Option का उपयोग नोटपैड फाइल में हॉरिजॉन्टल बार को ना आने के लिए बनाया गया है | वर्ड व्रैप ऑप्शन लिखे जा रहे टेक्स्ट को व्रैप करके नेक्स्ट लाइन ले कर जाने के लिए बनाया गया है | जिसकी वजह से Horizontal bar नहीं बनती है |

  • व्यू मेन्यु पर जाएँ और वर्ड व्रैप ऑप्शन पर क्लिक करें | वर्ड व्रैप कमांड एक्टिवेट हो जानी चाहिए |

यहाँ पर आपने नोटपैड के सभी मेन्यु में बारे में विस्तार से जान लिया है | अब हम आपको नोटपैड में तेजी से काम करने के लिए कुछ शॉर्टकट कीज के बारे में बताने जा रहे है | जिनको सिख कर आप तेजी से और आसानी से काम कर सकते है |

Short Cut KeyName of CommandUses
File Menu Shortcut Keys
Ctrl+NNew Tabइस शॉर्टकट की का उपयोग नयी फाइल लेने के लिए किया जाता है |
Ctrl+Shift+NNew Windowइस शॉर्टकट की का उपयोग नयी विंडो को ओपन करने के लिए किया जाता है |
Ctrl+OOpenकिसी पहले से बनी फाइल को ओपन करने के लिए
Ctrl+SSaveफाइल को सेव करने के लिए
Ctrl+Shift+SSave Asकिसी पहले से सेव फाइल को किसी दुसरे नाम से सेव करने के लिए
Ctrl+Alt+SSave Allसभी टैब्स को एक साथ सेव करने के लिए
Ctrl+PPrintफाइल को प्रिंटर पर प्रिंट करने के लिए
Ctrl+WClose Tabखुली किसी तब को बंद करने के लिए
Ctrl+Shift+WClose Windowखुली विंडो को बंद करने के लिए
Alt+F4Exitएप्लीकेशन को क्लोज करने के लिए
Edit Menu Shortcut Keys
Ctrl+ZUndoएक स्टेप पीछे जाने के लिए
Ctrl+XCutसेलेक्ट किया गये टेक्स्ट को कट करने के लिए
Ctrl+CCopyसेलेक्ट किये गये टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए
Ctrl+VPasteकट या कॉपी किये गये टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए
DelDeleteसेलेक्ट किये गये टेक्स्ट को डिलीट करने के लिए
Ctrl+FFindकिसी शब्द या वाक्य को ढूंढने के लिए
F3Find Nextअगले शब्द या वाक्य को ढूंढने के लिए
Shift+F3Find Previousपिछले किसी वाक्य या शब्द को ढूंढने के लिए
Ctrl+HReplaceढूंढे गये किसी शब्द या वाक्य को किसी दुसरे शब्द या वाक्य के साथ बदलने के लिए
Ctrl+GGo Toकिसी विशेष लाइन पर जाने के लिए
Ctrl+ASelect Allपुरे टेक्स्ट को सेलेक्ट करने के लिए
F5Time / Dateडॉक्यूमेंट में वर्तमान दिन व् दिनांक को इन्सर्ट करने के लिए

Course – Digital Literacy Module

Digital Literacy Course Module -1

Digital Literacy Course Module -2

Digital Literacy Course Module -3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here